10 अक्टूबर 2025 का पंचांग (करवा चौथ 2025 का पंचांग): पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर का दिन शुभ है। इस दिन शुक्रवार है। सूर्योदय की तिथि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी रहेगी। इस तरीके से इस दिन करवा चौथ मनाया जाएगा। यहां आप 10 अक्टूबर आज का पंचांग देख सकते हैं। साथ ही जानें कौन सा व्रत रहेगा। नोट करें 10 अक्टूबर को सूरज के उगने का टाइम और साथ ही जानें कि 10 अक्टूबर को चांद कितने बजे निकलेगा।
करवा चौथ का 10 अक्टूबर 2025 का पंचांग (Pic: iStock)
10 अक्टूबर 2025 को क्या है
अक्टूबर महीने की 10 तारीख को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन करवा चौथ का व्रत रहेगा। साथ ही गणेश जी को समर्पित वक्रतुण्ड संकष्टी का व्रत भी रखा जाता है। दोनों ही व्रत में चांद को देखकर, उसकी पूजा करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।
करवा चौथ चतुर्थी तिथि कब से लगेगी अक्टूबर 2025 में
अक्टूबर 2025 में चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर होगा। इस तरह इस दिन करवा चौथ का व्रत और वक्रतुंड संकष्टी का व्रत रखा जाएगा।
करवा चौथ पर 10 अक्टूबर 2025 सूरज उगने का टाइम
10 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन करवा चौथ के व्रत का सूर्योदय 06:25 AM पर होगा। शहरों के अनुसार समय में पांच से 10 मिनट का फेरबदल हो सकता है। वहीं चतुर्थी तिथि का सूर्यास्त शाम 06:02 पर होगा।
करवा चौथ पर 10 अक्टूबर 2025 चांद निकलने का टाइम
10 अक्टूबर को करवाचौथ 2025 का चांद शाम 08:12 के करीब दिखेगा। आपके शहर के हिसाब से समय में पांच से 10 मिनट का अंतर हो सकता है। 9:45:00 को चंद्रास्त होगा। हालांकि इसको उभर कर दिखने में और टाइम लग सकता है। और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सेक्शन पेज को पिन कर लें।
10 अक्टूबर 2025 का विस्तृत पंचांग
- अभिजित मुहूर्त 11:50 AM से 12:37 PM के बीच रहेगा।
- अमृत काल 03:21 PM से 04:47 PM के बीच रहेगा।
- ब्रह्म मुहूर्त 04:49 AM से 05:37 AM के बीच रहेगा।
- राहु काल 10:40:40 से 12:08:01 के बीच रहेगा।
- गुलिक काल 07:45:58 से 09:13:19 के बीच रहेगा।
- यमगण्ड 16:24:15 से 17:10:50 के बीच रहेगा।
इसके अलावा चंद्रबल वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन राशि में है।
