आज होगा 'बीवर मून' का दीदार, जानिए 5 नवंबर को सुपरमून दिखने का समय और महत्व

Kartik Purnima 2025: आज 5 नवंबर देवदीपावली की रात आसमान में सुपरमून का दीदार होगा। इस समय पर पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी से सबसे निकटतम बिंदु पेरिगी पर पहुंचकर सुपरमून के रूप में दिखाई देगा। यह साल 2025 का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा चमकीला चांद होगा। आइए जानते हैं आज सुपरमून का दीदार कितने बजे होगा और इसका महत्व क्या है।

Kartik Purnima 2025: आज कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दीपावली 5 नवंबर 2025 की रात को आसमान एक जादुई नजारे से जगमगा उठेगा। इस दौरान पूर्ण चंद्रमा अपने सबसे निकटतम बिंदु (पेरिगी) पर पहुंचकर सुपरमून के रूप में दिखाई देगा, जो साल का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला चंद्रमा होगा।

आज होगा सुपरमून का दीदार

आज होगा सुपरमून का दीदार

अमेरिकी नौसेना वेधशाला के अनुसार, यह पूर्णिमा सुबह 8:19 बजे ईटी (भारतीय समयानुसार शाम 6:49 बजे) पर चरम पर होगी। NASA के अनुसार, यह चंद्रमा पृथ्वी से मात्र 221,818 मील (356,980 किलोमीटर) दूर होगा, जो 2019 की फरवरी के सुपरमून के बाद सबसे निकटतम है। इसे 'बीवर मून' भी कहा जाता है, जो उत्तरी अमेरिकी मूल निवासियों की परंपरा से लिया गया नाम है, जब बीवर सर्दियों के लिए भोजन जमा करते हैं। भारत में इसे कार्तिक पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है, जो देव दीपावली का उत्सव है।

End of Feed