Kartik Month Festival List 2024: कार्तिक महीने में आएंगे ये खास व्रत, त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Kartik Month 2024 Vrat Tyohar: कार्तिक महीना सनातन धर्म का सबसे खास और पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में खास व्रत, त्योहार आते हैं। आइए जानते हैं कार्तिक महीने की व्रत, त्योहार की पूरी लिस्ट।

Kartik Month 2024 Vrat Tyohar: कार्तिका महीना भगवान विष्णु को प्रिय महीना माना जाता है। इस साल कार्तिक मास की शुरुआत 18 अक्तूबर 2024 को होगा। वहीं इस महीने का समापन 15 नवंबर 2024 को होगा। कार्तिक महीने में करवा चौथ, धनतेरस, दीवाली और भाई दूज जैसे बहुत सारे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। ये महीना भगवान विष्णु की निद्रा से जागने का मास माना जाता है। कार्तिक महीने की देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान चार महीने के बाद जागते हैं। ये महीना गंगा स्नान और दान के लिए भी बहुत खास माना जाता है। आइए यहां देखते हैं कार्तिक महीने की व्रत, त्योहार की लिस्ट।

Kartik Month 2024 Vrat Tyohar (कार्तिक मास व्रत त्योहार लिस्ट 2024)

20 अक्टूबर 2024करवा चौथ
21 अक्टूबर 2024रोहिणी व्रत
24 अक्टूबर 2024अहोई अष्टमी
28 अक्टूबर 2024रमा एकादशी
29 अक्टूबर 2024धनतेरस और यम दीपम एवं प्रदोष व्रत
30 अक्टूबर 2024काली चौदस
31 अक्टूबर 2024काली पूजा
01 नवंबर 2024दिवाली, चोपड़ा पूरा और केदार गौरी व्रत, कार्तिक अमावस्या, शारदा पूजा
02 नवंबर 2024 गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा
03 नवंबर 2024यम द्वितीया और भैया दूज
05 नवंबर 2024 विनायक चतुर्था एवं नहाय खाय
06 नवंबर 2024खरना, लाभ पंचमी
07 नवंबर 2024संध्या पूजा,. शाम का अर्घ्य
08 नवंबर 2024सुबह का अर्घ्य
09 नवंबर 2024अक्षय नवमी
10 नवंबर 2024जगद्धात्री पूजा
12 नवंबर 2024देवउठनी एकादशी
13 नवंबर 2024तुलसी विवाह
14 नवंबर 2024बैंकुठ चतुर्दशी
15 नवंबर 2024देवी दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक मास महत्व (Kartik Month Importance)

शास्त्रों में कार्तिक मास की बहुत ही खास महत्व है। इस महीने में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा- अर्चना की जाती है। इसके साथ ही इस मास में गंगा स्नान और दान का बहुत ही अधिक महत्व है। इस मास में ऐसा करने से दान पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

End of Feed