Kanya Sankranti 2024 Date: सितंबर के महीने में कब मनाई जाएगी कन्या संक्रांति, यहां जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Kanya Sankranti 2024 Date: सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का बहुत ही महत्व है। ये तिथि हर महीने आती है। संक्रांति तिथि के दिन ही सूर्य अपनी राशि बदलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सितंबर के महीने में कन्या संक्रांति कब है इसके महत्व के बारे में।

Kanya Sankranti 2024 Date: सूर्य देवता हर महीने में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य की राशि परिवर्तन तिथि संक्रांति तिथि कहलाती है। संक्रांति तिथि का शास्त्रों में बहुत महत्व है। ये तिथि गंगा स्नान, दान और सूर्य देव की उपासना के लिए सबसे उत्तम तिथि मानी जाती है। सूर्य जब कन्या राशि में प्रवेश करते हैं तो उसको कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाता है। कन्या संक्रांति का पर्व भारत के पूर्वी राज्यों में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। संक्रांति की तिथि पर सूर्य देव की पूजा करने से और जप तप करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं सितंबर के महीने में कन्या संक्रांति कब मनाई जाएगी।

Kanya Sankranti

Kanya Sankranti 2024 Date (कन्या संक्रांति कब है 2024 में)

भाद्रपद महीने की संक्रांति तिथि की शुरुआत 15 सितंबर की रात 8:02 मिनट पर शुरू होगी। इसी समय में सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस तिथि का समापन 16 सितंबर को राज 8 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस साल कन्या संक्रांति का पर्व 16 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा।

End of Feed