Kanya Pujan Samagri List: कन्या पूजन की सामग्री लिस्ट में क्या-क्या चीजें हैं शामिल, यहां जानें

Kanya Pujan Samagri List 2023: नवरात्रि व्रत का समापन कन्या पूजन के साथ किया जाता है। कुछ लोग अष्टमी को कन्या पूजन करते हैं तो कुछ नवमी पर कन्या भोज करते हैं। कन्या पूजन में अक्षत, रोली, कलावा समेत तमाम सामग्रियों की जरूर पड़ती है। यहां देखें कन्या पूजन की सामग्री लिस्ट।

Kanya Pujan Samagri List: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन किए जाने का विधान है। पंचांग अनुसार शारदीय नवरात्रि 2023 की अष्टमी 22 अक्टूबर को है तो नवमी 23 अक्टूबर को पड़ रही है (Shardiya Navratri Ashtami 2023)। शास्त्रों में कन्या पूजन का विशेष महत्त्व बताया गया है। इस दौरान कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर उनकी विधिवत पूजा की जाती है साथ ही उन्हें हलवा-पूरी खिलाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि कन्या पूजन से मां अंबे की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जानिए कन्या पूजन में किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है।

kanya pujan samagri

Kanya Pujan Samagri List In Hindi

कन्या पूजन सामग्री (Kanya Pujan Samagri)

  • साफ जल (जिससे कन्याओं का पैर धुलाना है)
  • साफ कपड़ा (जिससे कन्याओं का पैर पोंछना है)
  • रोली (कन्याओं के माथे पर टीका लगाने के लिए)
  • कलावा (हाथ में बांधने के लिए)
  • चावल (टीके के साथ लगाने के लिए)
  • फूल (कन्याओं पर चढ़ाने के लिए)
  • चुन्‍नी (कन्याओं को उढ़ाने के लिए)
  • फल (कन्याओं के खाने के लिए)
  • मिठाई (कन्याओं के भोग के लिए)
  • हलवा-पूरी और चना (कन्याओं का भोजन)

End of Feed