Kanwar Yatra 2025 Niyam: कौन कर सकता है कांवड़ यात्रा? 1 गलती से कैसे रह जाती है अधूरी, जानें कांवड़ यात्रा के नियम

Kanwar Yatra 2025 Niyam (कांवड़ यात्रा के नियम): कांवड़ यात्रा आसान नहीं होती है। श्रावण मास में शुरू होने वाली ये यात्रा में कई तरह के नियमों का पालन करना होता है। इस साल भी कांवड़ की यात्रा की शुरुआत हुई है। अगर आप भी इस शुभ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो यहां से आप कांवड़ से जुड़े सभी नियमों के बारे में जान सकते हैं।

Kanwar Yatra 2025 Niyam (कांवड़ यात्रा के नियम): कांवड़ यात्रा पर जाने के लिए कोई धार्मिक या कानूनी प्रतिबंध नहीं है। हर उम्र और वर्ग का व्यक्ति इस यात्रा में भाग ले सकता है, बशर्ते उसकी शारीरिक और मानसिक तैयारी पूरी हो। बस आपको कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना होता है। आपकी एक गलती से पूरी यात्रा खंडित या अधूरी हो सकती है। यहां जानें कांवड़ यात्रा के नियम और सावधानियां-

कांवड़ यात्रा के नियम (Photo Source: iStock)

कांवड़ रखने के नियम

कावड़ यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण और कठोर नियम है। गंगाजल से भरी कावड़ को यात्रा के दौरान कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखा जाता है। यदि कावड़िए को विश्राम करना हो या रात में रुकना हो, तो कावड़ को किसी साफ ऊंचे स्थान पर रखें। कावड़ को पेड़ पर लटका सकते हैं या लकड़ी के स्टैंड पर रख सकते हैं। मान्यता है कि यदि कावड़ गलती से भी जमीन को छू जाए, तो उसे अशुद्ध माना जाता है और कावड़िए को फिर से पवित्र गंगाजल भरकर यात्रा शुरू करनी पड़ती है।

End of Feed