Sawan 2025 Upay (सावन में शादी के उपाय): श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित होता है। यह मास विशेष रूप से भक्ति, व्रत, और तपस्या के लिए जाना जाता है। वहीं इस महीने में पूरी श्रद्धा के साथ भोलेनाथ से जो मांगा जाए, मनोकामना पूरी हो जाती है। खासतौर से विवाह के उपाय के लिए तो ये पूरा महीना बेहद शुभ है। महज कुछ उपाय या टोटके से आपका विवाह जल्दी हो सकता है।
चट मंगनी पट विवाह के उपाय-
1. सावन महीने के हर सोमवार को व्रत रखना अत्यंत फलदायी माना गया है। इस दिन शिवलिंग पर शुद्ध जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और शहद चढ़ाएं। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करते हुए अपने मनचाहे जीवनसाथी की प्रार्थना करें।
2. विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए सावन के महीने में किसी लाल गाय को रोटी में थोड़ा सा गुड़ लपेटकर खिलाना चाहिए। इस उपाय को स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं। ऐसा करने से विवाह जल्दी होने के योग बनते हैं और शादी के बाद का जीवन भी खुशहाली से बीतता है।
3. सावन के पवित्र मास में रुद्राभिषेक कराना अत्यंत शुभ माना गया है। यह उपाय कुंडली में मौजूद विवाह संबंधित दोषों को शांत करता है और शीघ्र विवाह के मार्ग को प्रशस्त करता है।
4. मां पार्वती को विवाह, सौभाग्य और समर्पण की देवी माना जाता है। उनकी कृपा पाने के लिए उन्हें लाल चूड़ियां, सिंदूर, कुमकुम, बिंदी आदि सुहाग की वस्तुएं अर्पित करें। रोजाना ॐ ह्रीं गौर्यै नमः मंत्र का जाप करें, जिससे विवाह योग मजबूत होते हैं।
5. सावन में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की पौराणिक कथा सुनना अथवा उसका पाठ करना बेहद शुभ होता है। यह कथा मानसिक शांति देती है और विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने में मदद करती है।
इन उपाय को आप आजमाकर देखें, आपको यकीनन लाभ मिलेगा। जय शिव शंकर।
