आज या कल, कब है कान्हा जी की छठी? जानें कैसे मनाई जाती है कृष्ण जी की छठी, जानें किस चीज का लगेगा लड्डू गोपाल को भोग

kanha ji ki chhathi 2025: श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। जन्म के छठे दिन यानी भाद्रपद की चतुर्दशी को उनकी छठी मनाई जाती है। अब कान्हा जी की छठी के डेट को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन है, इसकी सही डेट और साथ ही छठी मनाने का तरीका यहां से जान सकते हैं।

kanha ji ki chhathi 2025: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। सनातन धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद छठी मनाई जाती है। ठीक इसी प्रकार से भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई जाती है। अब साल 2025 में कान्हा जी की छठी है, इसकी तिथि को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं। यहां आपके हर सवाल का जवाब मौजूद है। यहां सही तिथि के अलावा कान्हा जी की छठी मनाने का तरीका भी बताया गया है। साथ ही यहां ये भी बताया गया है कि छठी के दिन क्या-क्या भोग लगता है।

अगस्त 2025 में कान्हा जी की छठी कब की है? (pic credit: AI)

कब है कृष्ण जी की छठी?

जिन लोगों ने 15 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई है, वो आज यानी 21 अगस्त को कान्हा जी की छठी मना रहे हैं। वहीं, जिन्होंने 16 अगस्त के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाया है, वो 22 अगस्त को कृष्ण छठी मनाएंगे।

End of Feed