Kamika Ekadashi 2024 Kab Hai: कामिका एकादशी का व्रत सावन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। शास्त्रों में कामिका एकादशी को बहुत ही खास माना गया है। कामिका एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है और उपवास रखा जाता है। कामिका एकादशी के दिन व्रती सच्चे मन से विष्णु जी भक्ति करते हैं और भजन कीर्तन करते हैं। इस दिन का व्रत करने से और विष्णु जी की पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सारे पापों से भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल सावन महीने की कामिका एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इसके महत्व के बारे में।
Kamika Ekadashi 2024 Kab Hai (कामिका एकादशी का व्रत कब है 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 जुलाई को शाम 4 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगा। वहीं इस तिथि का समापन 31 जुलाई को शाम 3 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा। उदयातिथि के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत 31 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इस व्रत का पारण 1 अगस्त को 05 बजकर 43 मिनट से 08 बजकर 24 मिनट से बीच होगा।Kamika Ekadashi Puja Vidhi (कामिका एकादशी पूजा विधि)
- कामिका एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- उसके बाद घर के मंदिर की साफ सफाई करके।
- मंदिर में साफ चौकी पर विष्णु जी की मूर्ति स्थापित करें।
- फिर भगवान विष्णु को पीले फूल, अक्षत, चंदन अर्पित करें।
- अंत में कामिका एकादशी कथा का पाठ करें और आरती करें।
- फिर भोग लगाकर सब में प्रसाद वितरित करें।
