28 या 29 मार्च, कब है कामदा एकादशी? जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत का समय

Kamda Ekadashi 2026 Kab Hai : हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती हैं। इस तिथि को बेहद ही खास माना जाता है। साल 2026 के मार्च महीने में अंतिम एकादशी कामदा एकादशी है, लेकिन इसकी तारीख को लेकर कंफ्यूजन व्याप्त है। कामदा एकादशी का व्रत 28 मार्च को रखा जाएगा या 29 मार्च को, आइए जानते हैं।

Kamda Ekadashi 2026 Kab Hai : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। खासतौर पर चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है, बहुत फलदायी मानी जाती है। इसे सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाली एकादशी भी कहा जाता है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी लोगों को कंफ्यूजन है कि कामदा एकादशी 28 मार्च को है या 29 मार्च को है। ऐसा इस कारण है, क्योंकि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 28 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में एकादशी व्रत कब रखा जाएगा?

कामदा एकादशी कब है

कामदा एकादशी कब है?

कामदा एकादशी कब है (kamda Ekadashi kab hai)

चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि 28 मार्च 2026 को सुबह 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर 29 मार्च 2026 को सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इस कारण उदया तिथि के अनुसार, साल 2026 में कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा। 29 मार्च को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए इसी दिन व्रत करना शास्त्रों के अनुसार सही माना गया है।

End of Feed