Ambubachi Mela 2026: कामाख्या देवी मंदिर में इस तारीख से शुरू होगा अंबुबाची मेला, नोट करें साल 2026 की तारीख और जानें मेले से जुड़ा रहस्य

Ambubachi Mela 2026: असम के गुवाहाटी में मौजूद कामाख्या मंदिर देवी के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। यहां हर साल लगने वाला अंबुबाची मेला कब शुरू होगा। जानें इसकी तारीख और मेले से जुड़ा रहस्य।

Ambubachi Mela 2026: असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में आयोजित होने वाला अंबुबाची मेला देश के सबसे रहस्यमयी और आध्यात्मिक मेलों में गिना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु, साधु-संत, तांत्रिक और पर्यटक इस अनोखे पर्व का हिस्सा बनने के लिए नीलांचल पर्वत पहुंचते हैं। इस मेले से एक प्राचीन रहस्य जुड़ा हुआ है। कामाख्या मंदिर को भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता सती के शरीर के अंग जहां-जहां गिरे थे, वहां शक्तिपीठों की स्थापना हुई। इन्ही शक्तिपीठों में शामिल कामाख्या देवी मंदिर (Kamakhya Temple) बेहद खास है। आज हम आपको यहां लगने वाले अंबुबाची मेले की तारीख और इसके रहस्य के बारे में बताएंगे।

ambubachi mela 2026

कब शुरू होगा अंबुबाची मेला

2026 में कब शुरू होगा अंबुबाची मेला

विभिन्न धार्मिक और स्थानीय स्रोतों के अनुसार, अंबुबाची मेला 2026 की शुरुआत 22 जून की रात से होगी। इस मेले के दौरान मंदिर के कपाट 22 जून को बंद किए जाएंगे और 25 जून को विशेष शुद्धिकरण अनुष्ठानों के बाद दर्शन के लिए खोले जाएंगे। मेले का समापन 26 जून की सुबह माना जा रहा है। इन तीन दिनों तक मंदिर परिसर में सामान्य पूजा-पाठ बंद रहता है। श्रद्धालु मंदिर के बाहर साधना, जप और ध्यान करते हैं। जिसके बाद चौथे दिन मां के ‘शुद्धि स्नान’ के बाद भक्तों को विशेष प्रसाद दिया जाता है, जिसे अंगोदक और अंगवस्त्र कहा जाता है। इस प्रसाद को बेहद चमत्कारी और शुभ माना जाता है।

End of Feed