आज काली पूजा का क्या रहेगा समय, जानिए काली चौदस पर क्या रहेगा पूजन का समय

Kali Chaudas Puja Muhurat : दीपावली से ठीक एक दिन पहले चतुर्दशी को काली चौदस या नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन यम दीपक जलाने के साथ ही माता काली का पूजन किया जाता है।

Kali Chaudas Puja Muhurat : दीपावली से ठीक पहले आने वाली काली चौदस को छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी, रूप चौदस और भूत चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां महाकाली, भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान जी और यमराज की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काली चौदस पर पूजा-पाठ और दीपदान करने से नकारात्मकता दूर होती है। वहीं, इस दिन सुबह अभ्यंग स्नान किया जाता है। हालांकि इस साल अभ्यंग स्नान 8 नवंबर को किया जाएगा।

Kali Chaudas Puja Muhurat _ काली चौदस पर पूजा मुहूर्त

काली चौदस पर पूजा मुहूर्त

इस दिन को नरक चतुर्दशी इस कारण कहा जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। गुजरात और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस दिन मां महाकाली की विशेष पूजा की जाती है, जबकि बंगाल में इसे भूत चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घर में दीपक जलाने, यमराज के नाम से दीपदान करने और भगवान की आराधना की जाती है। आइए जानते हैं कि काली चौदस यानी नरक चतुर्दशी के दिन क्या-क्या किया जाता है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इस पर्व का धार्मिक महत्व क्या है।

End of Feed