13 फरवरी 2026 को कौन सी एकादशी का व्रत है, कल कौन सी एकादशी है, कल एकादशी का व्रत कब से है

कल कौन सी एकादशी का व्रत है (Which Ekadashi Vrat tomorrow 13 February 2026): पंचांग के अनुसार कल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की ग्यारस है। इस नाते कल एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यहां से जानें कि कल कौन सा एकादशी है, कल एकादशी का व्रत कितने बजे से शुरू होगा, कल की एकादशी का नाम क्या है।

कल कौन सी एकादशी का व्रत है (Which Ekadashi Vrat tomorrow 13 February 2026): फरवरी का यह समय धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। 13 फरवरी 2026, शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु की आराधना करते हैं और व्रत रखकर पुण्य की कामना करते हैं। एकादशी का व्रत मन और तन दोनों की शुद्धि का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यहां जानें कि कल कौन सी एकादशी का व्रत है।

kal kaun si Ekadashi ka vrat hai 13 feb 2026

कल कौन सी एकादशी है 13 फरवरी 2026 को (AI IMAGE- TNN)

कल 13 फरवरी 2026 की एकादशी का नाम क्या है?

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ‘विजया’ अर्थात विजय दिलाने वाली। पुराणों में उल्लेख मिलता है कि भगवान श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई से पहले इसी एकादशी का व्रत किया था, जिससे उन्हें युद्ध में विजय प्राप्त हुई। इसलिए यह एकादशी विशेष रूप से सफलता, बाधा निवारण और कठिन कार्यों में सिद्धि के लिए रखी जाती है।

End of Feed