Kajari Teej 2025: क्या प्रेग्नेंट महिलाएं कजरी तीज का व्रत कर सकती हैं, जानें कजरी तीज व्रत में क्या करें और क्या ना करें

Kajari Teej 2025 FAQ: कजरी तीज के दिन कुंवारी से लेकर शादीशुदा महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन अक्सर ये सवाल आता है कि क्या इस व्रत को गर्भवती महिलाएं कर सकती हैं? यहां देखें कजरी तीज के व्रत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

Kajari Teej 2025 FAQ: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिन महिलाएं कजरी तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत रखने से पतियों को लंबे उम्र का आशीर्वाद मिलता है। इस व्रत को निर्जला किया जाता है। यहां से आप जान सकते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाएं इस व्रत को रख सकती हैं या नहीं। साथ ही इस व्रत में क्या खाया जाता है और क्या नहीं खाया है। यहां पर ये भी बताया गया है कि कजरी तीज के व्रत में क्या करें और क्या न करें।

कजरी तीज व्रत नियम (photo source: canva)

क्या प्रेग्नेंट महिलाएं कजरी तीज का व्रत कर सकती हैं?

गर्भवती महिलाएं कजरी तीज का व्रत कर सकती हैं, लेकिन उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे गर्भवती महिलाओं को निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। साथ ही शुरुआती तीन महीनों में व्रत रखने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि व्रत ऐसा रखें जिसमें फल और जूस का सेवन कर सकते हों।

End of Feed