Kajari Teej Kab Hai 2023: कजरी तीज का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस व्रत का सनातान धर्म में खास महत्व है। इस दिन सुहागिने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस सुहागिन स्त्रियां विधिवत भगवान शिव और मां गौरी की पूजा- अर्चना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि कजरी तीज का व्रत करने से अखंड सौभाग्य का वर प्राप्त होता है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। कजरी तीज का व्रत केवल सुहागिन स्त्रियां ही नहीं करती बल्कि कुंवारी कन्या भी इस व्रत को करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो भी कुंवारी कन्या कजरी तीज के दिन व्रत करती हैं और शिव गौरी की उपासना सच्चे हद्रय से करती हैं, उनको मनवांछित वर की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस साल कजरी तीज का व्रत किस दिन रखा जाएगा।
Kajari teej 2023
