Jyeshtha Month 2024: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ के महीने का बहुत अधिक महत्व है। ये महीना हिंदू पंचांग के अनुसार हिंदू नववर्ष की तीसरा महीना होता है। धार्मिक मान्यता है कि अनुसार इसी महीने में भगवान राम जी की मुलाकात हनुमान जी से हुई थी। इस महीने में आने वाले मंगलवार बहुत ही खास होते हैं। इन मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। ज्येष्ठ मास के मंगलवार का व्रत करने से साधक को सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है और उनके सारे काम बनते हैं। ज्येष्ठ के महीने में गंगा स्नान और पूजा पाठ का खास महत्व है। वहीं इस महीने में कुछ काम को करने के लिए मना किया गया है। आइए जानें की ज्येष्ठ मास में किन काम को नहीं करना चाहिए।
Jyeshtha Month 2024 Starting Date (ज्येष्ठ का महीना कब से शुरू हो रहा है)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ महीने की शुरुआत 24 मई 2024 को शुक्रवार के दिन से हो रही है। इसी के साथ ही इस तिथि का समापन 23 जून 2024 को होगा।ज्येष्ठ महीने में क्या करें (What to do on Jyeshtha Month)
- ज्येष्ठ के महीने में राहगीरों को पानी पिलाएं और जल का दान करें।
- इस समय में पशु पक्षियों के लिए छत या बालकनी में पानी रखें।
- इसके साथ ही इस महीने में तांबे और तिल का दान करना चाहिए।
- इस महीने में खासतौर पर सत्तू और तरल पदार्थों का सेवन करें।
ज्येष्ठ महीने में क्या ना करें (What Not to do on Jyeshtha Month)
- ज्येष्ठ के महीने में अपने किसी बड़े संतान का विवाह ना करें।
- इसके साथ ही इस महीने में दिन में सोने से बचना चाहिए।
- इस महीने में तली भूनी चीजों का सेवन ना करें।
- इसके साथ ही इस महीने में जल को बर्बाद ना करें।
