Jyeshtha Amavasya Daan List 2024: हर महीने की अमावस्या तिथि भगवान विष्णु और पितरों की पूजा को समर्पित होती है। ज्येष्ठ की अमावस्या तिथि बहुत सारे कारणों के वजह से खास है। इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री जैसे मुख्य व्रत रखे जाते हैं। ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि पितरों की पूजा और दान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि 6 जून को पड़ रही है। ऐसे में ये व्रत 6 जून को रखा जाएगा। इस शुभ तिथि पर कुछ ना कुछ दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
Jyeshtha Amavasya Daan 2024 (ज्येष्ठ अमावस्या दान 2024)
- चावल
- सफेद वस्त्र
- गेंहूं
- मूंग दाल
- तिल
- शहद और गुड़
- साबुत उड़द
