जून 2026 में कितने हैं विवाह के मुहूर्त, शादी के लिए जून में कौन सी तारीखें रहेंगी शुभ, यहां देखें लिस्ट

June 2026 Vivah Muhurat : जून 2026 में विवाह के कम ही मुहूर्त पड़ रहे हैं। इसका मुख्य कारण अधिकमास का पड़ना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि विवाह किन तारीखों में किया जा सकता है।

June 2026 Vivah Muhurat : हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। यही कारण है कि शादी के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। जून 2026 की शुरुआत में विवाह के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि इस दौरान अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) (Purshottam Maas) का प्रभाव रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास में विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

June 2026 Vivah Muhurat  जून में विवाह के शुभ मुहूर्त

जून में विवाह के शुभ मुहूर्त

जून 2026 में 1 जून से 15 जून तक अधिक मास का प्रभाव रहने के कारण विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद भी 16 जून से 20 जून तक शुभ नक्षत्र और योगों के अभाव में विवाह के लिए अनुकूल समय नहीं माना गया है। ऐसे में जून महीने का पहला विवाह मुहूर्त 21 जून से शुरू होगा।

End of Feed