अमावस्या कब और कितने बजे लगेगी, जून 2026 में अमावस्या कब है, क्या आज 14 जून को अधिकमास की अमावस्या है

Adhikmaas Amavasya 2026 : आज दोपहर 12 बजे के बाद से ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या तिथि लग जाएगी और अगले दिन सुबह तक रहेगी। ऐसे में अमावस्या कब मानी जाएगी, आइए जानते हैं।

Adhikmaas Amavasya 2026 : हिंदू पंचांग में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, दान-पुण्य, स्नान और पूजा-पाठ करने की परंपरा है। जून 2026 में पड़ने वाली अमावस्या और भी खास रहने वाली है, क्योंकि यह ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या होगी। वहीं, अमावस्या का संबंध सोमवार से होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाएगा। कई लोगों के मन में यह सवाल है कि जून 2026 में अमावस्या कब है, क्या अधिकमास की अमावस्या आज है या कल है और अमावस्या का स्नान-दान किस दिन किया जाएगा? आइए जानते हैं अमावस्या की सही तारीख और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी क्या है।

Adhikmaas Amavasya 2026   आज अमावस्या है क्या

आज अमावस्या है क्या

जून 2026 में अमावस्या कब है

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या तिथि 14 जून 2026, रविवार को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी। वहीं, अमावस्या तिथि का समापन 15 जून 2026, सोमवार सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी व्रत, पर्व और स्नान-दान के लिए उदया तिथि को महत्व दिया जाता है। इस कारण अधिकमास की अमावस्या का स्नान, दान, पूजा और पितरों से जुड़े कार्य 15 जून 2026, सोमवार को किए जाएंगे। वहीं, अमावस्या की रात में की जाने वाली साधना और विशेष पूजा का महत्व अलग माना जाता है। क्योंकि अमावस्या तिथि 14 जून की रात को भी रहेगी, इसलिए रात्रि पूजा और साधना से जुड़े कार्य 14 जून यानि आज की रात किए जा सकते हैं।

End of Feed