July 2024 Festivals List: जुलाई के महीने में कब- कब पड़ेंगे कौन से व्रत, त्योहार, यहां देखें पूरी सूची

July Month Festival List 2024: जुलाई का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। ये हिंदू महीने के आषाढ़ और सावन का महीना होता है। ऐसे में आइए जानते हैं जुलाई के महीने में कब कौन से त्योहार पड़ रहे हैं। यहां नोट करें सारी डेट्स।

July Month Festival List 2024: सनातन धर्म में व्रत, त्योहार का विशेष महत्व है। हर महीने में कोई ना कोई व्रत और त्योहार आते रहते हैं। जुलाई का महीना हिंदू नववर्ष का चौथा महीना हैं। ये हिंदी महीने का आषाढ़ महीना कहलाता है। इस महीने में गुप्त नवरात्रि से लेकर देवशयनी एकादशी तक के प्रमुख व्रत रखे जाते हैं। जुलाई के महीने में ही विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा भी निकाली जाती है। अब जल्द जुलाई का महीना शुरू होने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं जुलाई के प्रमुख तीज, त्योहारों की डेट के बारे में।

July Month Festival List 2024 (जुलाई 2024 व्रत त्योहार लिस्ट)

  • 02 जुलाई 2024, - योगिनी एकादशी व्रत
  • 03 जुलाई 2024,- प्रदोष व्रत
  • 04 जुलाई 2024, - मासिक शिवरात्रि व्रत
  • 05 जुलाई 2024, - आषाढ़ अमावस्या व्रत, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
  • 07 जुलाई 2024, - जगन्नाथ रथ यात्रा
  • 09 जुलाई 2024, - विनायक चतुर्थी व्रत
  • 11 जुलाई 2024, - स्कंद षष्ठी व्रत
  • 14 जुलाई 2024, - मासिक दुर्गाष्टमी, कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई 2024, - देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारंभ
  • 18 जुलाई 2024, - प्रदोष व्रत
  • 21 जुलाई 2024,- गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
  • 22 जुलाई 2024 - सावन माह शुरू, पहला सावन सोमवार
  • 24 जुलाई 2024- गजानन संकष्टी चतुर्थी
  • 29 जुलाई 2024- दूसरा सावन सोमवार

जुलाई के महीने में इन खास बातों का रखें ध्यान

आषाढ़ मास में भगवान विष्ण की पूजा करें। इसके साथ ही सावन शुरू होते ही शिव भक्ति में लीन हो जाएं। इस महीने में तामसिक भोजन करने से बचें। जुलाई के महीने में सुबह उठकर सूर्य देवता को जल अर्पित करें। इस महीने में धार्मिक कार्य करने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

End of Feed