July Horoscope 2023: जुलाई महीने की 4 सबसे लकी राशियां, देखें क्या आपकी राशि हैं इनमें शामिल

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 29, 2023, 06:38 AM IST

July Horoscope 2023 In Hindi: जुलाई का महीना कई राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। लेकिन ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस महीने शानदार सफलता मिलेगी।

July Horoscope 2023 In Hindi: जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई ये जानने की प्रबल इच्छा रखता है कि उनके लिए साल का सातवां महीना कैसा रहेगा। बता दें ये महीना बेहद खास होने वाला है। जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने गुरु पूर्णिमा, सावन सोमवार व्रत, श्रावण शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, संकष्टी चतुर्थी जैसे कई व्रत-त्योहार आएंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये महीना 4 राशि वालों के लिए सबसे लकी साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

जुलाई महीने की लकी राशियां

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई महीना बेहद शुभ साबित होगा। नौकरी में मनचाहा प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तों में मजबूत आएगी। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी।

End of Feed