Jitiya Vrat 2024 Paran Time And Vidhi (जितिया व्रत का पारण कब होगा 2024): इस साल जितिया व्रत 25 सितंबर को रखा जा रहा है। इस व्रत में महिलाएं निर्जला व्रत रख शाम में जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। मान्यताओं अनुसार इस व्रत को रखने से संतान को अच्छी सेहत के साथ-साथ सुखी जीवन की भी प्राप्ति होती है। पूर्वांचल में इस जितिया व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। धर्म शास्त्रों अनुसार जब भी कोई व्रत रखा जाता है तो उसका पारण भी विधि विधान किया जाना चाहिए। तभी वो व्रत पूरा माना जाता है। इसलिए हम आपको बताएंगे जितिया व्रत का पारण कब और कैसे किया जाएगा।
Jitiya Vrat Paran Time 2024
जितिया व्रत का पारण कब होगा 2024 (Jitiya Vrat Paran Time 2024)
जितिया व्रत का पारण 26 सितंबर को सूर्योदय के बाद कभी भी कर सकते हैं। इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 12 मिनट को होगा।
जितिया व्रत पारण विधि (Jitiya Vrat Paran Vidhi)
जितिया व्रत के पारण वाले दिन सुबह जल्दी उठ जाएं। फिर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दें। फिर जीमूतवाहन समेत समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा करें। इसके बाद अपना व्रत खोल लें। व्रत पारण के दिन दान अवश्य करें। कई जगह जितिया व्रत का पारण रागी की रोटी, तोरई सब्जी, चावल और नोनी का साग खाकर किया जाता है।
जितिया व्रत का महत्व (Jitiya Vrat Ka Mahatva)
जितिया व्रत माताएं अपनी सन्तानों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिये रखती हैं। ये व्रत आश्विन माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी पर किया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।
