Jitiya Vrat Upay 2026: जितिया व्रत पर माताएं करें ये उपाय, बच्चों के सुनहरे भविष्य और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

Jitiya Vrat 2026: साल 2026 में 3 अक्टूबर को जितिया व्रत रखा जाएगा। चलिए जानें जितिया व्रत के पावन दिन माताओं द्वारा अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में।

Jitiya Vrat 2026 Upay: जितिया व्रत माताएं अपने बच्चों के खुशहाल जीवन के लिए रखती हैं। ये व्रत 3 दिनों तक चलता है, जिस दौरान 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखना जरूरी होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल जितिया व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। साल 2026 में जितिया व्रत के 3 दिनों के अनुष्ठान का आरंभ 2 अक्टूबर से होगा, जिसके बाद 3 अक्टूबर को व्रत रखा जाएगा। वहीं, अंत में 4 अक्टूबर को जितिया व्रत का पारण होगा। इस दौरान मुख्यरूप से सूर्य देव और राजा जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। इसके अलावा कुछ उपायों को करके भी देवताओं को खुश किया जा सकता है। यहां पर जितिया व्रत के पावन दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है।

जितिया व्रत के उपाय इन हिंदी

जितिया व्रत के उपाय इन हिंदी (Image- AI Generated and Newsroom Verified)

जितिया व्रत 2026 की तिथि

पहला दिन

  • सप्तमी तिथि- नहाय-खाय: 2 अक्टूबर 2026, वार शुक्रवार
इस दिन प्रात: काल में स्नान करने के बाद पूजा स्थल की सफाई की जाती है, जिसके बाद दोपहर में सात्विक भोजन किया जाता है।

दूसरा दिन

  • अष्टमी तिथि- मुख्य निर्जला व्रत: 3 अक्टूबर 2026, वार शनिवार
इस दिन सूर्योदय से पहले मीठा भोजन किया जाता है, जिसके बाद से निर्जला व्रत आरंभ होता है। व्रत के दौरान राजा जीमूतवाहन की पूजा की जाती है और जितिया व्रत की कथा पढ़ने का विधान है।

End of Feed