Jitiya Vrat Vidhi In Hindi: जितिया व्रत की पूजा विधि, सामग्री लिस्ट, शुभ मुहूर्त और व्रत कथा यहां देखें

Jitiya Vrat Puja Vidhi, Puja Samagri, Vrat Katha & Paran Time 2023: जितिया यानि जिवित्पुत्रिका व्रत आश्विन मास की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतानों की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यहां जानिए जितिया व्रत की सामग्री लिस्ट और पूजा विधि विस्तार से।

Jitiya Vrat Puja Vidhi, Puja Samagri, Vrat Katha & Paran Time 2023 (जितिया व्रत की पूजा सामग्री और पूजा विधि): जितिया व्रत को ही जीवित्पुत्रिका व्रत (Jivitputrika Vrat) और जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। छठ पर्व की तरह ही जितिया उत्सव भी तीन दिनों तक चलता है। इसका पहला दिन नहाय खाय के रूप में मनाया जाता है तो वहीं दूसरे दिन कठोर निर्जला व्रत रखा जाता है और तीसरे दिन व्रत का पारण किया जाता है। इस व्रत का मुख्य दिन अष्टमी तिथि है जिस दिन महिलाएं प्रदोषकाल में जीमूतवाहन की पूजा करती हैं और जितिया व्रत की कथा सुनती हैं। यहां जानिए जितिया व्रत की पूजा सामग्री, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत कथा।

jitiya vrat puja vidhi

Jitiya Vrat 2023 Puja Vidhi, Puja Muhurat, Vrat Katha, Puja Samagri in Hindi

जितिया व्रत शुभ मुहूर्त 2023 (jitiya Vrat 2023 Shubh Muhurat)

जीवित्पुत्रिका व्रत 6 अक्टूबर शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। अष्टमी तिथि 6 अक्टूबर 2023 की सुबह 06:34 बजे से लग जाएगी और इसकी समाप्ति 7 अक्टूबर 2023 की सुबह 08:08 बजे होगी। 6 अक्टूबर को जितिया व्रत पूजा का समय शाम 6 बजे से 8 बजे तक रहेगा।

End of Feed