Jitiya Vrat 2023 Parana: जानें जितिया व्रत पारण में क्या खाना चाहिए, यहां देखें सारी डिटेल

Jitiya Vrat 2023 Parana: आज यानि 6 अक्टूबर को सबसे कठिन व्रत जितिया रखा जा रहा है। इस व्रत को सबसे कठिन इसलिए माना जाता है क्योंकि ये व्रत पूरे 24 घंटे तक निर्जला किया जाता है। इस व्रत को महिलाएं अपने संतान की लंबी आयु के लिए करती हैं। आइए जानते हैं जितिया व्रत के पारण के दिन क्या खाना चाहिए।

Jitiya Vrat 2023 Parana:हिंदू धर्म में जितिया व्रत का बहुत महत्व है। माताएं अपने बच्चों की दीर्घायु, विकास, सुखी जीवन और स्वास्थ्य स के लिए यह व्रत रखती हैं। जितिया व्रत के दौरान, माताएं अपने बच्चों के लाभ के लिए कामना करती हैं। इस व्रत की शुरुआत नहाय खाय से होती है और इसका समापन पारण के दिन होता है। इस बार ये व्रत आज यानि 6 अक्टूबर को रखा जाएगा और इसका पारण 7 अक्टूबर को होगा। ऐसे में आइए जानते हैं पारण के दिन क्या खाना चाहिए।

jitiya vrat parana

jitiya vrat parana

जितिया व्रत में क्या खाएं (jitiya me kya khana chahiye)

जितिया में नहाय है और पारण के दिन ऐसा खाना बनाया जाता है जो हेल्थ के लिए फायदेमंद हो। जितिया व्रत के दिन माताएं 24 घंटे तक बिना पानी के रहती हैं इस कारण पारण के दिन हल्का खाना ही खा पाती हैं। ऐसे में जितिया के पारण के दिन नोनी साग, चावल, अरबी की सब्जी, मरुआ रोटी, तोरई की सब्जी और देसी मटर खाने की परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि ये सारे भोजन आसानी से पचाये जा सकते हैं, तो व्रत के अगले दिन इन सब चीजों से ही व्रत खोलना चाहिए। व्रत के अगले दिन हमेशा हल्का खाना ही खाना चाहिए। शरीर को मजबूत रखने के लिए नोनी साग खाने की परंपरा है। यह सारे ऐसे प्रदार्थ होते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

जितिया पारण शुभ मुहूर्त

जितिया का व्रत सप्तमी तिथि से शुरू होकर आश्विन महीने के नवमी तिथि तक चलता है। इस बार यह व्रत 6 अक्टूबर यानि आज रखा जा रहा है। इस व्रत का समापन 7 अक्टूबर को होगा। अष्टमी तिथि के दिन निर्जला व्रत रख रखा जाता है और नवमी को इस व्रत का पारण किया जाता है। इस बार 7 अक्टूबर को 08:08 मिनट पर अष्टमी तिथि का समापन हो जाएगा। इसके बाद पारण किया जा सकता है।

End of Feed