Jaya Kishori New Song: सनातन धर्म के लोगों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। वैसे तो शिवरात्रि हर महीने में पड़ती है लेकिन फाल्गुन महीने की शिवरात्रि सबसे ज्यादा खास मानी जाती है। जो इस बार 8 मार्च को मनाई जाएगी। शिवरात्रि के इस शुभ अवसर पर मशहूर कथावाचिका जया किशोरी ने नया गाना रिलीज किया है। जिसका नाम है भोला भंडारी। ये गाना शिव भक्तों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। 27 फरवरी को रिलीज किए गए इस गाने पर अब तक हजारों की संख्या में व्यूज भी आ चुके हैं। आप भी देखें जया किशोरी के इस नए गाने का वीडियो।
Jaya Kishori New Song
जया किशोरी ने ये गाना अपने यूट्यूब चैनल iamjayakishori पर रिलीज किया है। इस गाने में महाशिवरात्रि पर्व के महत्व के बारे में बताया गया है। ये गाना काफी ट्रेंड भी कर रहा है। यहां देखें गाने की वीडियो।
महाशिवरात्रि पर्व क्यों मनाया जाता है
धार्मिक मान्यताओं अनुसार महाशिवरात्रि पर्व इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए ये रात शिव-गौरा के मिलन की रात मानी जाती है। वहीं कुछ कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव एक लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। इसलिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई शिव भक्त रुद्राभिषेक भी कराते हैं।
