January Sankranti Date 2025: जनवरी के महीने में संक्रांति कब है? यहां जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

January Sankranti Date 2025: संक्रांति की तिथि हर महीने में पड़ती है। ये तिथि हिंदू धर्म में सबसे उत्तम तिथियों में से एक मानी जाती है। ऐसे में आइए जानें जनवरी के महीने में संक्रांति तिथि कब है।

January Sankranti Date 2025: हिंदू धर्म में संक्रांति की तिथि को बहुत ही खास माना जाता है। संक्रांति तिथि के दिन सूर्य अपनी राशि बदलते हैं। इस तिथि के दिन गंगा स्नान और दान करने का बहुत ही खास महत्व होता है। जनवरी संक्रांति तिथि के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की तरफ होते हैं। मकर संक्रांति पुण्य काल में स्नान किया जाता है। जनवरी संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। साल 2025 की जल्द शुरुआत होने वाली है। ऐसे में आइए जानें जनवरी के महीने संक्रांति कब पड़ेगी और इसके महत्व के बारे में।

January Sankranti Date 2025 (जनवरी संक्रांति 2025 डेट)

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव शाम 3 बजकर 27 मिनट धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

End of Feed