January 2024 Ekadashi Kab Hai (जनवरी में एकादशी कब है 2024): हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का खास महत्व माना जाता है। साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती हैं। एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। जनवरी में सफला एकादशी और पुत्रदा एकादशी व्रत रखा जाता है। जिनमें से सफलता एकादशी व्रत 7 जनवरी को पड़ चुका है जिसका पारण 8 जनवरी को किया जाएगा। वहीं पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 21 जनवरी को पड़ेगा। एकादशी व्रत में पारण का विशेष महत्व होता है। जानिए जनवरी में पड़ने वाली एकादशी का पारण समय क्या रहेगा।
January Ekadashi 2024
सफला एकादशी 2024 पारण समय (Saphala Ekadashi 2024 Parana Time)
- सफला एकादशी 7 जनवरी को है।
- एकादशी तिथि 7 जनवरी 2024 को 12:41 AM से लग जाएगी।
- एकादशी तिथि की समाप्ति 8 जनवकी 2024 को 12:46 AM पर होगी।
- सफला एकादशी पारण समय 07:15 AM से 09:20 AM तक रहेगा।
पौष पुत्रदा एकादशी 2024 (Paush Putrada Ekadashi 2024)
- पौष पुत्रदा एकादशी व्रत 21 जनवरी को रखा जाएगा।
- एकादशी तिथि का प्रारंभ 20 जनवरी 2024 को 07:26 PM बजे से होगा।
- एकादशी तिथि की समाप्ति 21 जनवरी 2024 को 07:26 PM पर होगी।
- 22 जनवरी को व्रत तोड़ने का समय 07:14 AM से 09:21 AM तक रहेगा।
एकादशी व्रत का महत्व (Ekadashi Vrat Significance)
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है इस व्रत को करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं और अंत में स्वर्ग की प्राप्ति होती है। साल में कुल 24 या 25 एकादशी पड़ती हैं और हर एकादशी का महत्व अलग-अलग होता है। एकादशी तिथि पर भगवान श्री नारायण की पूजा की जाती है।
