Janmashtami Paran Vidhi: जन्माष्टमी का व्रत कैसे खोलते हैं? जानें पारण करने का सही तरीका

Janmashtami Paran Vidhi (जन्माष्टमी पारण नियम): अब चूंकि श्री कृष्ण का जन्म हो चुका है तो व्रती अपने पारण की तैयारियों में लगे हैं। जिस तरह व्रत रखने का नियम और पूजा का समय होता है, ठीक उसी प्रकार पारण करने का समय और इसकी भी एक विधि होती है।

Janmashtami Paran Vidhi 2025 (जन्माष्टमी पारण विधि): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पावन पर्व है, इसे भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं और मंदिरों में भजन-कीर्तन करते हैं। अब चूंकि कान्हा जी का जन्म हो गया है इसलिए व्रती अपना व्रत खोल सकते हैं। यहां हम आपको जन्माष्टमी का व्रत खोलने का सही समय और पारण करने का सही तरीका बता रहे हैं।

जन्माष्टमी का व्रत कैसे खोलते हैं? (photo source: AI)

जन्माष्टमी व्रत खोलने का समयं (Janmashtami Vrat Kholne Ka Samay)

16 अगस्तरात 12:47 AM के बादनिशिता पूजा के बाद
16 अगस्तरात 9:34 PM के बादअष्टमी तिथि की समाप्ति के बाद
17 अगस्त सुबह 5:51 AM के बाद रोहिणी नक्षत्र समाप्ति के बाद

End of Feed