Maagh Shaadi Shubh Muhurat: खरसमास के बाद शुरू होंगे शुभ काम,नोट कर लें माघ महीने में शादी के शुभ मुहूर्त

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 7, 2023, 08:34 PM IST

Magh Month Shubh Muhurat: साल 2023 के पहले महीने यानी जनवरी में शादी के कई मुहूर्त है। माघ महीने में शादी के मुहूर्त की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है। वहीं, 27 जनवरी को इस महीने का आखिरी शुभ मुहूर्त है। यहां पर देखें जनवरी महीने के शादी के शुभ मुहूर्त।

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2023 में शादी के कई शुभ मुहूर्त है।
  • माघ महीने में शादी पांच दिन है शादी के मुहूर्त।
  • 15 जनवरी से शुरू हो रहे हैं शादी के शुभ मुहूर्त।

Magh Month Shubh Muhurat Dates and Timings: साल 2023 का आगाज हो चुका है। साल की शुरुआत में त्योहारों के साथ-साथ वेडिंग सीजन भी होता है। वहीं, इस साल शादी के कई सीजन हैं। हिंदू धर्म की बात करें तो शादी दो लोगों के साथ-साथ दो परिवारों का भी मिलन होता है। ये 16 संस्कारों में से सबसे महत्वपूर्ण संस्कार होता है। ऐसे में इस संस्कार को शुभ मुहूर्त में संपन्न किया जाता है। माघ महीने में इस बार कई मुहूर्त हैं, जिसमें शादी हो सकती है।

Maagh-Month-Shubh-Muhurat

Maagh Month Shubh Muhurat

माघ यानी जनवरी के महीने में शादी के कई शुभ मुहूर्त है। 15 जनवरी यानी रविवार को माघ नवमी है। इसी दिन से शादी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाती है। इस दिन स्वाति नक्षत्र है और तुला राशि है। विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शाम सात बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह सात बजकर 15 मिनट तक है। इसके अलावा माघ एकादशी और द्वादशी यान 18 जनवरी 2023 यानी बुधवार को अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि है। इस दिन शादी के शुभ मुहूर्त शाम सात बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह पांच बजकर 23 मिनट तक है।

End of Feed