जमाई षष्ठी 2026 कब है, क्यों खास होती है जमाई षष्ठी, क्या है मनाने का तरीका

Jamai Sasthi 2026 Date : सास और दामाद के पवित्र रिश्ते में मिठास घोलने वाला पर्व जमाई षष्ठी ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि 2026 यह पर्व कब मनाया जाता है।

Jamai Sasthi 2026 Date : भारत में त्योहार सिर्फ धार्मिक आस्था से ही नहीं जुड़े होते, बल्कि ये रिश्तों को मजबूत करने का भी माध्यम होते हैं। ऐसा ही एक खास पर्व है जमाई षष्ठी, जो खासतौर पर पश्चिम बंगाल और कुछ अन्य पूर्वी भारतीय क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सास और दामाद के रिश्ते में प्रेम, सम्मान और अपनापन बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है।

Jamai Sasthi 2026 Date   कब है जमाई षष्ठी 2026

कब है जमाई षष्ठी 2026

साल 2026 में जमाई षष्ठी का पर्व 20 जून, शनिवार को मनाया जाएगा। यह दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी षष्ठी की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान व दामाद के मंगल जीवन की कामना की जाती है।

End of Feed