पुरी में भव्य आकार ले रहे तीनों दिव्य रथ, अंतिम चरण पर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां

Jagannath Rath Yatra 2026 Rath Nirman Update: पुरी में होने वाली प्रसिद्ध जगन्नाथ यात्रा के रथ निर्माण की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। इन रथों को कारीगर दिन-रात मेहनत करके भव्य रूप दे रहे हैं।

Jagannath Rath Yatra 2026 Rath Nirman Update : ओडिशा के पुरी में होने वाली विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। रथयात्रा के लिए बनाए जा रहे भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीनों विशाल रथ धीरे-धीरे अपना स्वरूप ले रहे हैं। पुरी के ऐतिहासिक 'रथ खला' में कारीगर दिन-रात मेहनत कर इन भव्य रथों का निर्माण कर रहे हैं। इस साल 16 जुलाई को आयोजित होने वाली रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Jagannath Rath Yatra 2026 Rath Nirman Update जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा

अक्षय तृतीया से शुरू हुआ था रथ निर्माण

रथ निर्माण का कार्य अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू किया गया था। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार हर साल नए रथ बनाए जाते हैं। छेनी और हथौड़ों की आवाज के बीच कुशल कारीगर नंदीघोष, तालध्वज और दर्पदलन रथों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। रथों के पहिए बनकर तैयार हो चुके हैं और अब मुख्य ढांचे को मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है।

End of Feed