नीलाद्री बीजे के साथ निजधाम पहुंचे भगवान जगन्नाथ, मूसलाधार बारिश में महाप्रभु के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब

Jagannath Niladri Bije 2026: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का आज 27 जुलाई सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान भारी बारिश में भी भक्त प्रभु की एक झलक पाने को आतुर दिखे।

Jagannath Niladri Bije 2026: ओडिशा के पुरी में भगवान श्रीजगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का सोमवार, 27 जुलाई 2026 को पवित्र नीलाद्री बीजे अनुष्ठान के साथ समापन हो गया। नौ दिनों तक चले इस भव्य धार्मिक उत्सव के अंतिम दिन लगातार हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी।

Jagannath Niladri Bije 2026  पुरी धाम पहुंचे जगत के नाथ

पुरी धाम पहुंचे जगत के नाथ

हजारों नहीं, बल्कि लाखों भक्त बारिश में भीगते हुए भी महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के अंतिम रथ दर्शन के लिए पुरी पहुंचे। इस दौरान पूरा श्रीक्षेत्र 'जय जगन्नाथ' के जयघोष से गूंजता रहा। ओडिशा में सक्रिय मानसून के कारण पूरे क्षेत्र में भारी वर्षा दर्ज की गई, लेकिन धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम परंपरानुसार जारी रहा।

End of Feed