Jagadhatri Puja 2024: जगद्धात्री पूजा दुर्गा पूजा के एक महीने बाद मनाई जाती है। जगद्धात्री पूजा बंगाल में खासतौर पर मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि जगद्धात्री पूजा के दौरान मां दुर्गा जगत की धात्री के रूप में धरती लोक पर आती हैं। इस पूजा में पंडाल सजाए जाते हैं। हर जगह माता रानी के पंडाल लगते हैं और मूर्तियां लगाई जाती हैं। जगद्धात्री पूजा कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है। ये पूजा पूरे चार दिनों तक चलती है। इस पूजा में पूरा शहर इकट्ठा होता और मां दुर्गा की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं इस साल जगद्धात्री पूजा कब है।
Jagadhatri Puja 2024 (जगद्धात्री पूजा कब मनाई जाएगी 2024)
जगद्धात्री पूजा हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल 10 नवंबर 2024 को जगद्धात्री पूजा मनाई जाएगी। इस पूजा की शुरुआत 8 नवंबर 2024 से होगी और इसका समापन 11 नवंबर 2024 को किया जाएगा।Jagadhatri Puja Vidhi (जगद्धात्री पूजा विधि)
- मां जगद्धात्री पूजा मां दुर्गा की पूजा की तरह ही की जाती है।
- इस दौरान व्यक्ति को अपने ज्ञाननेद्रियों पर काबू रखने के लिए भक्ति करनी होती है।
- इस पर्व में मां जगद्धात्री की बड़ी सी प्रतिमा पूरे पंडाल में सजाई जाती है।
- देवी की प्रतिमा को फूलों की माला और लाल रंग का वस्त्र अर्पित करें।
- विधिवत पूजा करने के बाद माता रानी को मिठाई का भोग लगाएं।
