Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर ये वस्तुएं दान करना रहता है बेहद शुभ, जीवन से दूर होंगे सभी दुख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 10:26 PM IST

मकर संक्रांति वर्ष 2023 में 15 जनवरी को मनेगी। मकर संक्रांति पर सूर्य देव करते हैं मकर राशि में प्रवेश। सूर्य हो जाते हैं दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर। इस दिन खिचड़ी, घी, नये वस्त्र, कंबल, तिल, गुड़ का दान करने से सूर्य, शनि और गुरु सभी ग्रह के हो जाते हैं दोष दूर।

KEY HIGHLIGHTS
  • मकर संक्रांति 2023 में हाेगी 15 जनवरी को
  • मकर संक्रांति दान करने से दूर होती हैं परेशानियां
  • मकर संक्रांति पर करना चाहिए खिचड़ी का दान

Makar Sankranti 2023: सनातन धर्म में दान करना सबसे प्रमुख कर्म बताया गया है। यूं तो सनातन धर्म में अधिकांश त्योहारों पर किसी न किसी तरह का दान किया ही जाता है लेकिन मकर संक्रांति पर किया गया दान मोक्ष के द्वार खाेलता है। मकर संक्रांति के दन लोग गरीबों को विशेष दान करते हैं। पौष के महीने में सबसे बड़ी संक्रांति होती है। वैसे संक्रांति हर महीने में होती है परंतु मकर राशियों पर सूर्य जाने से विशेष महत्व होता है। पौष मास में सूर्य मकर राशि पर आता है। इसलिए इसे मकर संक्रांति कहते हैं। मकर संक्रांति में सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। मकर संक्रांति हमेशा अंग्रेजी तिथि 14 जनवरी को ही होती है। दक्षिणा भारत में इस पर्व को पोंगल कहा जाता है।

makar sankranti.

मकर संक्रांति पर करें खिचड़ी का दान। फोटो फेसबुक के सौजन्य से।

तिल का दान

मकर संक्रांति पर तिल के दान का विशेष महत्व है और इसी कारण इसे तिल संक्रांति भी कहते हैं। तिल के साथ ही भगवान विष्णु , सूर्य और शनिदेव की तिल से पूजा की जाती है। इस दिन ब्राह्मणाें को तिल से बनी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। शनि देवता ने अपने पिता सूर्य देव की पूजा करने केलिए काले तिल का प्रयोग किया था। उनकी पूजा से प्रसन्न् होकर सूर्य देव ने शनि देव को वरदान दिया था कि जब भी वह मकर राशि में आएंगे तो तिल से उनकी पूजा करने और तिल का दान करने से ही प्रसन्न होंगे। इस दिन तिल का दान करने से शनि दोष दूर होता है।

End of Feed