Islamic Calendar 2024: इस्लामिक कैलेंडर 2024, जानें मुस्लिम व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

Islamic Calendar 2024 In Hindi (Hijri Calendar 2024): इस्लामिक कैलेंडर 2024 से आप साल 2024 में आने वाले इस्लामिक त्योहारों के बारे में जान सकते हैं। जानिए 2024 में रमजान कब से शुरू है और ईद कब मनाई जाएगी।

Islamic Calendar 2024 In Hindi (Muslim Festival 2024 List): इस्लामिक कैलेंडर चंद्र महीनों पर आधारित होता है। इसमें 12 महीने और 354 दिन होते हैं। इस कैलेंडर के अनुसार इस्लामिक दिन की शुरुआत शाम ढलते ही हो जाती है। गल्फ कंट्रीज में खासकर सऊदी अरब में इस कैलेंडर को आधिकारिक कैलेंडर माना जाता है। जबकि अन्य मुस्लिम देशों में इस कैलेंडर को केवल धार्मिक उद्देश्य के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है और बाकी उद्देश्यों के लिए ग्रेगोरियन कैलेंडर यानी अंग्रेजी कैलेंडर का ही पालन किया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर 2024 अनुसार नए साल में पाक महीना रमजान (Ramdan 2024) 11 मार्च से शुरू होगा। मीठी ईद (Eid al Fitr 2024) 10 अप्रैल को तो बकरीद (Eid Al Adha 2024) 16 जून को मनाई जा सकती है। अब जानिए साल 2024 में आने वाले प्रमुख इस्लामिक त्योहारों के बारे में।

Islamic Calendar 2024 in hindi

Islamic Calendar 2024 In Hindi, Muslim Calendar 2024

सबसे पहले तो बता दें कि साल 2024 में हज यात्रा भी है। हज यात्रा इस्लामिक कैलेंडर के 12वें और अंतिम महीने जिल-हिज्जा की 8वीं तारीख से 12वीं तारीख तक होती है। इस्लामिक समुदाय में हज यात्रा सबसे कठिन और सबसे महंगी तीर्थयात्रा मानी गई है। इस्लामिक मान्यताओं अनुसार हज यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

End of Feed