Isha Foundation Maha Shivratri Live: ईशा महाशिवरात्रि 2023 इस लिंक पर देखें लाइव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 18, 2023, 05:41 PM IST

Isha Mahashivratri 2023: कोयम्बटूर स्थित ईशा योग केंद्र साल के सबसे बड़े उत्सव 'ईशा महाशिवरात्रि 2023' की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयाह है। यहां सद्गुरु की मौजूदगी में 18 फरवरी को शाम 6 बजे से 19 फरवरी को सुबह 6 बजे तक शिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। जानें इस कार्यक्रम की पूरी डिटेल।

Isha Mahashivratri 2023: आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के ईशा योग केंद्र (Isha Yoga Kendra) की महाशिवरात्रि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। यही कारण है कि इस महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में लोग आते हैं। साल 2023 में महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी (Mahashivratri 2023 Date) को पड़ रहा है। ऐसे में हमेशा की तरह कोयम्बटूर स्थित ईशा योग केंद्र अपने 'ईशा महाशिवरात्रि 2023' (Isha Mahashivratri 2023) उत्सव की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। यहां सद्गुरु की मौजूदगी में 18 फरवरी को शाम 6 बजे से अगले दिन 19 फरवरी को सुबह 6 बजे तक शिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। जानिए ईशा योग केंद्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार क्या कुछ होने वाला है खास।

isha mahashivratri 2023

ईशा महाशिवरात्रि 2023 में क्या कुछ होने वाला है खास, जानें पूरी डिटेल

ईशा महाशिवरात्रि को 16 भाषाओं में ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम किया जाएगा और भारत के सभी प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क पर अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मराठी और कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।

End of Feed