भारत के 5 मंदिर जहां के नियम हैं सबसे अलग, कहीं चप्पल पहनकर होता है प्रवेश तो कहीं चढ़ाई जाती है शराब

भारत में अनेक मंदिर ऐसे हैं, जो अपनी खास परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 विशेष मंदिरों के बारे में बताएंगे। जहां की खास परंपराएं यहां आने भक्तों को अचंभित कर देती हैं।

Unique temples in India: भारत में मंदिरों की पहचान केवल उनकी प्राचीनता, वास्तुकला या धार्मिक महत्व से ही नहीं होती, बल्कि कई मंदिर अपने अनोखे रीति-रिवाजों और चढ़ावे की परंपराओं के लिए भी प्रसिद्ध हैं। जहां अधिकांश मंदिरों में श्रद्धालु फूल, फल, मिठाई और नारियल चढ़ाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी मंदिर हैं जहां परंपराएं बिल्कुल अलग (Unusual Temple Customs) हैं। कहीं भक्त देवी-देवता को शराब अर्पित करते हैं, तो कहीं चप्पल पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करना नियम माना जाता है। आइए जानते हैं देश के ऐसे पांच अनोखे मंदिरों के बारे में।

Unique temples in India

भारत के 5 अनोखे मंदिर

1. काल भैरव मंदिर, उज्जैन

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित काल भैरव मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां भक्त भगवान काल भैरव को प्रसाद के रूप में शराब अर्पित करते हैं। मंदिर के पुजारी पात्र में शराब लेकर भगवान के मुख से लगाते हैं और मान्यता है कि वह रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है। मान्यता है कि काल भैरव भगवान शिव के उग्र स्वरूप हैं और उन्हें मदिरा अर्पित करना सदियों पुरानी परंपरा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस अनोखी पूजा को देखने पहुंचते हैं।

End of Feed