Indian Flag, Tricolour: तिरंगा में हैं तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा, जानिए इनका जीवन से संबंध

Indian Flag Tricolour Meaning And Importance: भारत के राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग होते हैं। जिसमें सबसे ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद रंग है और नीचे की तरफ हरा रंग होता है। जानिए इन रंगों का जीवन से क्या है कनेक्शन।

Indian Flag Tricolour Meaning (तिरंगे के रंगों का महत्व): राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीनों रंग केसरिया, सफेद और हरा का विशेष महत्व होता है। इन रंगों का चयन बेहद ही सोच समझकर किया गया है। तिरंगे में मौजूद केसरिया रंग को जहां साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। तो वहीं सफेद रंग को शांति, सच्चाई और ईमानदारी का प्रतीक माना जाता है। जबकि हरा रंग संपन्नता का प्रतीक होता है। चलिए जानते हैं तिरंगे के इन रंगों का आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व क्या है।

Indian Flag Three Colours Meaning In Hindi

Indian Flag Three Colours Meaning In Hindi

तिरंगे में केसरिया रंग का आध्यात्मिक मतलब (Saffron Colour in Tiranga Stands For)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिरंगे का केसरिया रंग शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा इस रंग का संबंध ग्रहों के राजा सूर्यदेव से भी होता है। हिंदू धर्म में सूर्यदेव को आत्मा, विश्वास और तेज का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि केसरिया रंग आत्मनिर्भरता का संदेश भी देता है। ये रंग नई ऊर्जा का संचार करता है और लोकतंत्र की मजबूती को भी दर्शाता है।

End of Feed