Independence day 2023 Vastu tips for peace in life: आज भारत बड़े ही गौरवशाली अंदाज में अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। अंग्रेजी शासन से देश को आजादी दिलाने वाला ये दिन कोई भी देशवासी भुलाए नहीं भुला सकता है। राष्ट्रिय त्योहार के इस दिन पर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करना चाहते हैं, तो वास्तु टिप्स आपके बड़े ही काम की हो सकती है। ज्योतिष और अध्यात्मिक पहलू के अनुसार सेहत से लेकर शांति और खुशी के लिए भी वास्तु जरूरी महत्व रखता है। इस स्वतंत्रता दिवस देश और अपने जीवन में शांति का संचार करते रहने के लिए यहां देखें वास्तु टिप्स, जिन्हें आपको फॉलों करना ही चाहिए।
Independence day 2023 special vastu tips to follow for peaceful harmonious life in hindi
Vastu tips for 77th Independence Day celebration
- शानदार स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए आपको सबसे पहले तो अपने घरों और दफ्तरों को अच्छे से साफ कर सजाना चाहिए। आप आज के दिन अपने घरों को देशभक्ति वाले अंदाज में तिरंगी रंग में सजा सकते हैं। आंगन में फूलों की रंगोली, गुब्बारे आदि लगाकर आप पूरे घर में सकारात्मक माहौल बना सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप जीवन में शांति के लिए दीए या मोमबत्ती जला सकते हैं। दीया जलाने का संबंध जीवन में सकारात्मकता और आस पास के वातावरण में शांति घोलने से होता है। आप कोई धूपबत्ती या अगरबत्ती भी जला सकते हैं।
