अध्यात्म

Hariyali Teej Date: 2023 में कब मनाई जाएगी हरियाली तीज, नोट करें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej Date: हरियाली तीज का महत्व करवा चौथ के समान ही है, जिसे विवाहित हिंदू महिलाएं मनाती हैं। हरियाली तीज देवी पार्वती और भगवान शिव के साथ उनके मिलन का सम्मान करने वाला एक उत्सव है।

Image

Hariyali Teej Date: 2023 में कब मनाई जाएगी हरियाली तीज?

Hariyali Teej Date: हरियाली तीज (Hariyali Teej) एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो सावन महीने में शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन आता है और भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हरियाली तीज (Hariyali Teej 2023) महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है। ये त्योहार ज्यादातर उत्तर भारत में मनाया जाता है। हरियाली तीज (Hariyali Teej Date) उन तीन प्रमुख तीज त्योहारों में से एक है जिन्हें हिंदू महिलाएं मनाती हैं। हरियाली तीज का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की उम्र और सलामती के लिए करती हैं।

19 अगस्त को मनाया जाएगा हरियाली तीज का त्योहारआमतौर पर हरियाली तीज नाग पंचमी से दो दिन पहले आती है। इस साल हरियाली तीज 2023 नाग पंचमी से दो दिन पहले 19 अगस्त 2023 को पड़ रही है। वहीं नाग पंचमी 21 अगस्त को पड़ रही है। देशभर में हिंदू महिलाएं हरियाली तीज के दिन पूरी निष्ठा से व्रत रखती हैं और कई शुभ अनुष्ठान करने के बाद व्रत तोड़ती हैं।

हरियाली तीज के दिन इस साल तीन शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। पहला मुहूर्त 19 अगस्त को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 8 मिनट तक का है। वहीं दूसरा मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक और तीसरा मुहूर्त शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 8 बजकर 19 मिनट तक का है।

हरियाली तीज का महत्व करवा चौथ के समान ही है, जिसे विवाहित हिंदू महिलाएं मनाती हैं। हरियाली तीज देवी पार्वती और भगवान शिव के साथ उनके मिलन का सम्मान करने वाला एक उत्सव है। इस शुभ दिन पर भगवान शिव ने देवी पार्वती का अपनी पत्नी के रूप में स्वागत किया था। बता दें कि देवी पार्वती को 'तीज माता' के नाम से भी जाना जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article