राहु ग्रह को नौ ग्रहों में से एक माना जाता है। लेकिन अन्य ग्रहों की तरह इसका कोई भौतिक स्वरूप नहीं होता है। लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से इस ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। राहु को भ्रम का ग्रह कहा जाता है। ये धुंधली दृष्टि, झूठी आशाएं और अंधविश्वास लाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु एक प्रभावशाली ग्रह है ये जिस भी ग्रह के साथ युति करता है उसके जैसा ही व्यवहार करने लगता है। अच्छे ग्रहों के प्रभाव में आने पर अच्छे परिणाम देता है और बुरे ग्रहों के प्रभाव में आकर बुरे। राहु इस समय मेष राशि में गोचर कर रहा है और इस राशि में ये 30 अक्टूबर 2023 तक रहने वाला है। जानिए इस दौरान राहु किन राशियों को शुभ फल देगा।
राहु ग्रह इस समय मेष राशि में गोचर कर रहा है।
मेष- राहु के मेष राशि में गोचर करने का समय मेष वालों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपको धन लाभ के कई योग बनेंगे। आय में अच्छी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। काम के चलते की गई यात्रा से अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
कर्क- इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होने वाला है। नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। 2023 में राहु की आप पर विशेष कृपा रहेगी।
मीन- राहु आपको अचानक से धन लाभ देने का योग बनाएगा। करियर में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय उत्तम है। परिवार वालों का हर काम में साथ मिलेगा। बिजनेस में आप खूब तरक्की हासिल करेंगे।
