पेट के रोग से हैं परेशान तो अपनाएं इस मंत्र के साथ ये छोटा सा उपाय, चंद दिनों में ही मिल जाएगा लाभ...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 10:28 PM IST

पार्वती मंत्र और मैथी के एक उपाय को लगातार 11 दिन तक करने से पेट की तमाम बीमारियों में राहत मिलती है। अपच, गैस आदि में कारगर है ये उपाय। सुपारी के फूल भी देते हैं पेट के रोगों में आराम। शरीर की प्रवृत्ति के हिसाब से ही करें रात्रि को भाेजन।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंत्र आवृत्ति से हाेता है शरीर के बहुत से रोगों में फायदा
  • पार्वती मंत्र से आसानी से होता है पेट रोग का उपचार
  • मैथी पानी में भिगोकर वो पानी पीने से होता है लाभ

Mantra Jaap: आदिकाल से हमारे सनातन धर्म में ऋषि मुनी मंत्र साधना और घरेलू उपयोग के आम से मसालों से बड़े से बड़े रोगों का उपचार आसानी कर लेते थे। यह पद्धिति आज के आधुनिक उपचारों के बीच जैसे ये विद्या खाे सी गयी है। पेट संबंधित रोगों का यदि इस पद्धित्ति से उपचार किया जाए तो इसका किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता और पाचन संबंधित परेशानी का समाधान बहुत ही जल्द मिल जाता है।

stomach disease.

पेट के उपचार में कारगर है मंत्रों की ध्वनि

पेट संबंधी व्याधि के लिए सरल उपाय है कि मां पार्वती के मंत्र काे सिद्ध कर लें। साथ ही रसोइ घर की मसालेदानी में रखे एक विशेष मसाले का प्रयोग किया जाए। प्रतिदिन इन उपायों को करने से पेट के रोगों में आराम मिलता है।

End of Feed