Rudraksha Benefits: महाशिवरात्रि पर इस विधि से धारण करें रुद्राक्ष, खुल जाएगी किस्मत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 18, 2023, 01:37 PM IST

Rudraksha on Mahashivratri: रुद्राक्ष को भगवान शिव का महाप्रसाद कहा गया है। इसे धारण करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि का दिन रुद्राक्ष धारण करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। जानिए महाशिवरात्रि पर कैसे धारण करें रुद्राक्ष, क्या है विधि।

18 फरवरी, शनिवार को पूरे भारत में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। शिव भक्तों के लिए यह दिन बहुत विशेष होता है। फाल्गुन माह की शिवरात्रि को भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस शिवरात्रि को मंगल मिलन के रूप में भी मनाया जाता है। शिवरात्रि पर शिव भक्त पूजा अनुष्ठान करते हैं। रात्रि के चार पहर में महाकाल की पूजा की जाती है। इस दिन महादेव की विधि विधान से पूजा करने और रुद्राक्ष धारण करने से अनेक लाभ मिलते हैं। शिवपुराण के अनुसार शिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने से मनुष्य की हर इच्छा पूरी होती है। जो व्यक्ति भक्तिभाव से शिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष पहनता है उस पर भगवान शिव का जन्मों तक विशेष आशीर्वाद रहता है। आइए जानते हैं शिवरात्रि पर रुद्राक्ष धारण करने के क्या फायदे हैं तथा इसे पहनने के क्या नियम है।

maha shivratri rudraksh

रुद्राक्ष धारण करने के लिए महाशिवरात्रि का दिन है सबसे खास

महादेव का प्रसाद है रूद्राक्ष

रूद्राक्ष को महादेव का प्रसाद माना जाता है। इसकी उत्पत्ति भगवान शिव के आसुओं से हुई है। मान्यता अनुसार जब भगवान शिव योग निद्रा में चले गए थे तब ऋषि मुनियों ने उनकी स्तुति की थी । भगवान शिव की आंख खुलते ही उनके नेत्र से कुछ आंसू पृथ्वी पर जा गिरे थे जो रुद्राक्ष के पौधे के रूप में विकसित हुए । रुद्राक्ष के पौधे से रुद्राक्ष निकलता है। रुद्राक्ष भगवान शंकर को बहुत प्रिय होता है। जो भी इसे धारण करता है भगवान शिव की कृपा से उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है ।

End of Feed