Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 दिसम्बर 2022 का राशिफल-
Horoscope Today 22 December 2022
सुजीत जी महाराज- आज ज्येष्ठा नक्षत्र है व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में जाएंगे। शनि आज मकर राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं।सूर्य व शुक्र धनु व मङ्गल वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मीन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क,वृश्चिक तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मेष व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
1.मेष- द्वादश गुरु , चन्द्रमा अष्टम व दशम शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को रोटी व गुड़ खिलाइए।
2.वृष- राजनीतिज्ञ लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र सप्तम प्रेम में सफलता देगा। शनि नवम भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण जाँब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।
3.मिथुन- इस राशि से सप्तम शुक्र व सूर्य तथा इस राशि से खष्ठम गोचर रत चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। शुक्र के धनु गोचर प्रभाव के कारण स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कम्बल का दान करें।
4.कर्क- आज का दिन जाँब में सफलता का है।आईटी व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।युवा लवलाइफ में सफल रहेंगे।
5.सिंह- अभी शुक्र व सूर्य एकसाथ पँचम हुए हैं। चन्द्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।बेल का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।
6.कन्या- चतुर्थ सूर्य तथा शुक्र व तृतीय चन्द्रमा जाँब में सफलता देंगे।व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र फ़िल्म व बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
7.तुला- सूर्य व शुक्र यहाँ से अब तृतीय हो गए हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।कम्बल व ऊनी वस्त्र का दान लाभदायी रहेगा।
8.वृश्चिक- आज बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।कम्बल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।शुक्र व सूर्य अब इसी राशि से द्वितीय रहकर लव लाइफ को बेहतर करेंगे।
9.धनु- इस राशि में सूर्य व शुक्र एकसाथ रहकर बहुत ही शुभ हैं। चन्द्रमा द्वादश हैं।जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।बैगनी व हरा रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।
10.मकर- शुक्र व सूर्य द्वादश पॉलिटीक्स में लाभ देंगे। चन्द्रमा वृश्चिक व शनि इसी राशि में वक्री हैं।चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।कम्बल का दान करें।लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।
11.कुंभ- एकादश स्थान पर सूर्य छात्रों को सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।पीले वस्त्रों व फल का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।
12.मीन- दशम शुक्र तथा सूर्य व भाग्यभाव का चन्द्रमा चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे।शुक्र कर्म स्थान पर रहकर धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।तिल का दान करें।बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जाँब में मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।नारंगी व लाल रंग शुभ है।
