Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 December 2022: 16 दिसम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। आज धनु संक्रांति है मतलब सूर्य अब आज से एक माह धनु में रहेंगे। धनु का स्वामी गुरु है। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। आज चन्द्रमा सूर्य की राशि में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रेम के मामले में चन्द्रमा व शुक्र वृष, तुला व मकर को कष्ट व विरह दे सकते हैं।तुला व कुम्भ के युवाओं के लव लाइफ में प्रेम की माधुर्यता बनी रहेगी। कर्क व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
Horoscope Today, 16 December 2022
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
1. मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से पँचम गोचर शिक्षा में लाभ दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। दाम्पत्य जीवन सुंदर व आनंदमय रहेगा।
2. वृष- आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर के कारण परिवार में कुछ निर्माण कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।
3. मिथुन- चन्द्रमा का सिंह व गुरु का मीन गोचर राजनीतिज्ञों के लिए मंगलमय है। कॅरियर में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है।
4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वितीय व शुक्र का खष्ठम गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें। विहंगों को दाना पानी दें। लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। असत्य मत बोलें।
5. सिंह-आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। गुरु मीन में है।इस राशि का स्वामी सूर्य पिता के आशीर्वाद से सुंदर फल देता है। छात्र कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें। चन्द्रमा धार्मिक यात्रा में सफलता दे सकता है।
6. कन्या- सूर्य अब धनु में गोचर कर रहे हैं। चन्द्रमा का द्वादश व सप्तम गुरु छात्रों के लिए अनुकूल हैं। आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चतुर्थ शुक्र आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। लव लाइफ सुखद रहेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। गणेश जी को दूर्वा व मोदक अर्पित करें।
7तुला-चन्द्रमा एकादश व सूर्य इसी भाव से तृतीय गोचर कर रहे हैं।बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।आज मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। प्रेम में संशय से बचें।
8वृश्चिक- आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता देंगे। मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। लव लाइफ शानदार रहेगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।
9. धनु-चन्द्रमा नवम व सूर्य अब इसी भाव में है। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जाँब में रुके धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में खूबसूरत यात्रा संभावित है।
10. मकर-चन्द्रमा अष्टम है।राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य धनु राशि में हैं। गृह निर्माण को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। केतु के द्रव्यों कम्बल व नीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, एकादश भाव में सूर्य व सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।पिता का आशीर्वाद लें।
12. मीन- आज जांब में कर्म भाव में सूर्य व एकादश शनि तथा खष्ठम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें।आसमानी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व कम्बल का दान करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
