Aaj Ka Rashifal, 11 November 2022: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा? जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2022, 08:11 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 November 2022: 4 राशियों के लिए आज का दिन शुभ, करियर में मिलेगी तरक्की।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज मृगशिरा नक्षत्र है। चन्द्रमा शुक्र प्रधान राशि वृष में है। सूर्य तुला में व शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन व मङ्गल मिथुन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान राशि में हैं। शुक्र प्रेम व व्यवसाय का कारक ग्रह है। तुला व वृष के युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

today rashifal

Aaj Ka Rashifal 11 November 2022: 4 राशियों के लिए आज का दिन शुभ

मेष- चन्द्रमा वृष का ,द्वादश गुरु व दशम स्थान के शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। शुक्र गोचर वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

End of Feed