Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 january 2023: 10 जनवरी 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज आश्लेषा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा 09:09 प्रातःकाल तक कर्क में रहेंगे फिर सिंह राशि में आ जाएंगे। सूर्य अब बुध के साथ धनु में हैं।धनु का स्वामी गुरु है। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। आज चन्द्रमा 09;09 am के बाद सूर्य की राशि में हैं। शनि व शुक्र एकसाथ मकर में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रेम के मामले में चन्द्रमा व शुक्र कर्क व मकर को कष्ट व विरह दे सकते हैं।तुला व मेष के युवाओं के लव लाइफ में प्रेम की माधुर्यता बनी रहेगी। कर्क व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
Horoscope Today, 10 January 2023
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
1. मेष- आज 09:09 am के बाद चन्द्रमा का इस राशि से पँचम गोचर जाँब में लाभ दे सकता है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।दाम्पत्य जीवन सुंदर व आनंदमय रहेगा।कम्बल दान करें।
2. वृष- आज का दिन सफल रहेगा।बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। 09:09am के बाद चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर के कारण परिवार में कुछ निर्माण कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।ऊनी वस्त्र का दान करें।
3. मिथुन- 09:09 am के बाद चन्द्रमा का तृतीय ,शुक -शनि का अष्टम व गुरु का मीन गोचर राजनीतिज्ञों के लिए मंगलमय है। कॅरियर में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।
4. कर्क-09:09 am के बाद इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य तथा बुध का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य सुख देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।विहंगों को दाना पानी दें।लव लाइफ में प्यार बना रहेगा,रोमांटिक यात्रा भी होगी।
5. सिंह-आज 09:09 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में हैं। गुरु मीन में है।इस राशि का स्वामी सूर्य धनु में रहकर पिता के आशीर्वाद से सुंदर फल देता है।जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें।
6. कन्या--सूर्य अब बुध के साथ धनु में गोचर कर रहे हैं। 09:09 am के बाद चन्द्रमा का द्वादश व सप्तम गुरु छात्रों के लिए अनुकूल हैं।आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। शिक्षा में पँचम शुक्र व शनि आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है।लव लाइफ सुखद रहेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।गणेश जी को दूर्वा व मोदक अर्पित करें।
7. तुला- 09:09 am के बाद चन्द्रमा एकादश व सूर्य बुध के साथ तृतीय गोचर कर रहे हैं।बिजनेस में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।प्रेम में संशय से बचें।
8. वृश्चिक- आज शनि व शुक्र तृतीय रहकर फ़िल्म, बैंकिंग व आईटी जाँब में सफलता देंगे। तुला राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है।लव लाइफ शानदार रहेगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।किसी शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।
9. धनु- 09:09 am के बाद चन्द्रमा नवम व सूर्य बुध के साथ अब इसी भाव में है। गुरु चतुर्थ व शुक्र लइसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।जाँब में रुके धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा संभावित है।
10. मकर-09:09 am के बाद चन्द्रमा अष्टम है।राशि स्वामी शनि -शुक्र इस राशि में व सूर्य -बुध धनु राशि में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा।नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।उड़द का दान करें।
11. कुंभ- आज का दिन शिक्षा में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि, एकादश भाव में बुध व 09:09 am के बाद सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें ।लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।पिता का आशीर्वाद लें।
12. मीन- आज जांब में कर्म भाव में बुध व एकादश शुक्र तथा 09:09 am के बाद खष्ठम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु जाँब व व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें।सफेद व पीला रंग शुभ है।सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें व अन्न तथा ऊनी वस्त्र का दान करें।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
