Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। सोमवार को चंद्रमा, मंगल और गुरु कर्क राशि में रहेंगे। जानें सभी राशियों के लिए नौकरी, कारोबार, प्रेम और सेहत का हाल।

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: आज सोमवार है। भगवान शिव को प्रसन्न करने व उनसे मनोवांछित फल प्राप्त करने का सुअवसर है। आज व्रत रहें और प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं व भगवान शंकर की उपासना करें। सूर्यास्त से 45 मिनट पहले से 45 मिनट बाद तक का समय प्रदोष काल होता है। आज सभी राशियों के लोग भोलेनाथ की पूजा करें। शिव सबके हैं। भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक प्रिय है। वह निराकार व साकार, दोनों हैं। एक लोटा गंगाजल शिवलिंग पर अर्पित करना सभी समस्याओं को हल करने वाला माना जाता है। आस्था की नींव समुद्र से भी गहरी होती है। आज संपूर्ण समर्पण भाव से परम ब्रह्म शिव की पूजा करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026

आज का राशिफल (फोटो: AI)

1. मेष

चंद्रमा, गुरु व मंगल एक साथ चतुर्थ भाव में गोचर में रहेंगे। घर-परिवार पर ध्यान दें। जॉब में कई रुके कार्य आपको परेशान कर रहे हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस की संभावना है। ऑफिस में ज्यादा बहस या विवाद से बचें। शुक्र व चंद्रमा आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। लव लाइफ में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। आज का दिन धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है।

End of Feed