Holi 2025 Date: साल 2025 में होली कब मनाई जाएगी? यहां नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

Holi 2025 Date (होली 2025 में कब है): साल 2024 का समापन होने वाला है। साल 2025 की शुरुआत से ही त्योहार आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में होली का पर्व कब मनाया जाएगा। यहां नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त।

Holi 2025 Date (होली 2025 में कब है): हिंदू धर्म में होली के त्योहार को बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन को हर जगह पर अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। होली के त्योहार को धुलेंडी के नाम से भी जाना जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। होली के दिन सारे लोग एक दूसरे को रंग लगाकर आपसी प्रेम प्रकट करते हैं। ये दिन एकता के साथ मिलजुलकर रहने के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। होली का त्योहार अंग्रेजी महीने के मार्च मास में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में होली का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Holi 2025 Date (होली 2025 में कब है)

होली का त्योहार हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर होगी और इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में होली का त्योहार साल 2025 में 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा और होलिका दहन एक दिन पहले 13 मार्च को किया जाएगा।

End of Feed